Breaking News
recent

मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा,चुराया गया सामान बरामद

जैसलमेर. जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर भादरिया राय में चोरी की वारदात का खुलासा कर पुलिस ने चुराया गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि गत 27 सितम्बर 2016 को भादरिया मन्दिर में चोरी की वारदात को लेकर घनश्याम पुत्र खेतूलाल पालीवाल निवासी लाठी हाल भादरिया ने रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया था कि 26 सितम्बर 2016 को पुजारी नन्दकिशोर व विनोदकुमार करीब 8:30 बजे मन्दिर को बंद कर ताला लगाकर चले गए थे। सुबह जब पौने छह बजे विनोद कुमार व राधेश्याम आए और मुखिया द्वार का ताला खोलकर अन्दर प्रवेश हुए तो निज मन्दिर के गेट का कुंटा टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। मंदिर से चार छतर चांदी के बड़े वजनी करीब 6 किलो, 2- एक छतर चांदी का बड़ा सिंहासन का वजनी करीब ढाई किलो, 3- सोने के छोटे-छोटे करीब 10-12 छतर वजनी करीब 10-12 तौला व आरती चांदी की 250 ग्राम, 4- दो चांदी की झारियां वड़ी वजनी करीब डेढ़ किलो व एक छोटी झारी वजनी करीब 250 ग्राम, 5- एक त्रिशूल चांदी का वजनी सवा किलो, 6- दो लोटे चांदी के वजनी आधा किलो, 7- छोटे मोटे चांदी के छतर व ढाले वजनी ढाई किलो। इनके अलावा दो लकड़ी के शेर जिस पर चांदी की परत चढाई हुई बेड़े व दो लकड़ी के छोटे शेर व एक बड़ा दान पात्र भी निज मन्दिर से चोर उठाकर ले गए और मन्दिर के उत्तर की तरफ पिछवाड़े में पटक कर चले गए। पुलिस टीम ने भादरिया राय मंदिर में चोरी का खुलाश कर चोरों को गिरफतार किया और उनकी निशानदेही पर मंदिर में हुई चोरी का सम्पूर्ण माल बरामद किया।
इनकी हुई धरपकड़
मंदिर में चोरी करने के आरोप में प्रवीण कुमार उर्फ पिंटिया पुत्र सोनाराम गरासिया, सिरोही, अशोक कुमार उर्फ अखिया पुत्र हुसाजी गरासिया निवासी मोटागर फली, सिरोही, चोरी का माल खरीदने के आरोप में चुन्नीलाल पुत्र तिलोकचन्द निवासी पिण्डवाडा, सिरोही को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चांदी के बड़े छत्र- 05, चांदी के मध्यम व छोटे छत्र- 12 छत्र, चांदी की आरती- 01, चांदी की झारी- 03, चांदी के लोटे- 02, चांदी का त्रिशूल- 01 कुल चांदी का वजन करीबन 13 किलोग्राम तथा सोने के 10 छोटे छत्र वजन 100 ग्राम तीनों मुल्जिमान के कब्जा से बरामद किए।
ये थे टीम में शामिल
कार्रवााई करने वाली पुलिस टीम में लाठी थानाधिकारी नेमाराम, एएसआई नीम्बसिंह पुलिस लाइन जैसलमेर, हेड कांस्टेबल नीम्बदान, रतनसिंह , कांस्टेबल कमलसिंह, भागीरथ व रामसिंह शामिल थे। कार्रवाई में सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा पुलिस थाने के थानाधिकारी सुमेरसिंह ईन्दा ने सहयोग दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.