Breaking News
recent

दुल्हन अपहरण मामला: सीकर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात, वार्ता विफल होने के बाद आक्रोशित राजपूत समाज सडक़ों पर उतरा

सीकर।
धोद क्षेत्र के नागवा गांव में हथियारों के बल पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद कलेक्ट्रेट बंगले के सामने सैकड़ो लोग सडक़ों को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन में करणी सेना से जुड़े सुखदेव सिंह गोगामेडी व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल है। राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। कई जगह पुलिस के साथ QRT और RAC के जवान तैनात किए गए है। बता दें कि मंगलवार देर रात मायके से विदा हुई दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने बीच रास्ते से ही अगवा कर लिया। जिसके बाद से ही राजपूत समाज में आक्रोश है। बुधवार रात को कलेक्ट्रेट व एसपी बंगले के सामने राजपूत समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस भी टीम गठित आरोपियों की तलाश में रातभर से ही जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया।


Read More :

डोली से दुल्हन के अगवा पर विधायक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विदाई के बाद ससुराल में पैर भी नहीं रख पाई दुल्हन, घर से 4 KM दूर बीच रास्ते में ही घटी फिल्मी घटना

बड़ी खबर: राजस्थान में राजपूत समाज ने दी Lok Sabha चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.