Breaking News
recent

पक्षपात का आरोप, गार्डों में आक्रोश

गंगापुरसिटी . गंगापुर मुख्यालय के गार्डों की वर्किंग में रेल प्रशासन की ओर से कथित रूप से किए जा पक्षपात को लेकर गार्डों में आक्रोश है। बुधवार को गंगापुर के दर्जनों गार्डों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।


यातायात शाखा सचिव दलजीत राजावत ने बताया कि मुख्यालय के मेल एक्सप्रेस गार्डों का वर्किंग कोटा से निजामुद्दीन, कोटा से टून्डला के मध्य का है। इसके बाद भी गाडिय़ों में कोटा के गाड्र्स से वर्किंग कराई जा रही है। जनशताब्दी एक्सप्रेस में गंगापुर से निजामुद्दीन और निजामुद्दीन से गंगापुर के मध्य, अवध एक्सप्रेस में कोटा से गंगापुर के मध्य, पश्चिम एक्सप्रेस में गंगापुर से कोटा के मध्य कोटा गार्डों से वर्किंग कराई जा रही है, जबकि यह गंगापुर का है। मीटिंग के दौरान पदाधिकारियों ने इस संबंध में महामंत्री मुकेश गालव से बात की। गालव ने कहा कि गंगापुर मुख्यालय के गार्डों से नियमानुसार तयशुदा वर्किंग कराया जाएगा कराया।

पक्षपात यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि यूनियन सदैव दोनों मुख्यालय में सामंजस्य कर रेल संचालन कराने के प्रयास करती रही है। यूनियन अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर श्रीप्रकाश शर्मा, राजेश चाहर, गजानंद शर्मा, रघुराज सिंह, तरुण यादव, शशि कुमार, राकेश सोनवाल, राकेश सिन्हा, अजय गुर्जर, डी.के. गुप्ता, के.के. शर्मा, मोहम्मद रफीक, अमर सिंह, डीके शर्मा, वीरेंद्र कुमार, आदिल खान, प्रेम राज, ऋषि पाल एवं सीताराम आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.