Breaking News
recent

किसानों सावधान! फिर आंधी व बारिश की आशंका

चूरू. अंचल में तेजी से बदले मौसम ने जिले में किसानों व आमजन की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है। रविवार को हुई तेज धूप के कारण पारा शनिवार की अपेक्षा करीब चार पांच डिग्री बड़ गया। वहीं बीते पांच दिनों में अधिकतम पारे में 10.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेजी से बदलते मौसम ने किसानों का काफी नुकसान किया है। वहीं मौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी की है। 24 व 25 अप्रेल को जिले में लू के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश तथा बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक जिले में लू का असर रहेगा। बारिश के बाद ही इसमें कुछ बदलाव आएगा। रविवार सुबह से ही सूरज का तेवर तल्ख रहा इसके कारण शाम पांच बजे तक पारा 41 डिग्री को पार कर गया। अधिकतम पारा 41.5 व न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम पारा 36.6 डिग्री दर्ज किया गया था व न्यूनतम 19.3 डिग्री था। सुबह व शाम के पारे में उछाल आने से एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों को जितना जल्दी हो निपटा ले तांकि मौसम की मार से बच सकें। इसी लिए मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही इसकी चेतावनी जारी कर दी है।


बाड़मेर व जैसलमेर के बाद चूरू तीसरा सबसे गर्म जिला
रविवार को बदले मौसम के कारण चूरू जिला प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.2 डिग्री व जैसलमेर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.