Breaking News
recent

राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी का अजीबोगरीब बयान, कहा- वोट नहीं दिया तो बन जाऊंगा बाबाजी

सीकर।
लोकसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टी और कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए जोश से जुटे हुए है। वहीं उम्मीदवार भी नई नई घोषणा और दावों के साथ चुनावी वैतरणी पार करने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। इस बीच उम्मीदवार विपक्षीय उम्मीदवार और दलों के खिलाफ जहां आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। वहीं अजीबोगरीब बयान देने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला सीकर जिले के फतेहपुर से सामने आया है। जहां संसदीय सीट झुंझुनूं के कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कई चौंकाने वाले बयान दिए है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी तो मौजूदा विधायक है। चुनाव हार भी गया तो विधानसभा मे तो चला ही जाएगा। लेकिन मैं कहां जाऊंगा ? उन्होंने आगे कहा कि आप सब मेरे मालिक बैठे हो। आपने मुझे वोट नहीं दिए तो मैं फतेहपुर का बाबाजी बनूंगा। उन्होंने कहा कि मैं तो पहली बार आया हूं पिछली बार वाली गलती करोगो तो पाप लगेगा। मंडावा की पूर्व विधायक रीटा सिंह ने कहा कि कांग्रेस को ही वोट देने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जीत गया तो मंडावा में उपचुनाव होंगे। इसलिए मुझे उपचुनाव के जरिए विधानसभा नहीं जाना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.