Breaking News
recent

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत

खाजूवाला .

पुलिस थाना क्षेत्र में रावला रोड पर कुंडल गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कुंडल निवासी मांगू खां अपनी भेड़ों को लेकर खेत जा रहा था तभी हाइवें पार करते समय वहां से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने मृतक के शव को खाजूवाला मोर्चरी पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र हुसैन खां ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

जसरासर . मारपीट कर हाथ-पैर तोडऩे व गाड़ी के शीशे फोडऩे का मामला पुलिस थाना जसरासर में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बेरासर निवासी भीखाराम जाट ने दर्ज करवाए मामले में बताया कि ३० मार्च की रात को आठ बजे वह परविार के साथ घर में बैठा था। तभी बिना नंबरों की दो कैंपर गाड़ी में चुन्नीलाल, शिवप्रताप, घेवरमल, लेखराम सहित आधा दर्जन लोग आए और उसके पोते सुनील कुमार के साथ बर्छी व अन्य हथियारों से मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे उसके हाथ पैरों में फ्रैक्चर हो गया। शोर सुनकर उसका पुत्र गणेशाराम बाहर गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसकी पत्नी मोहिनी व सुशीलादेवी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए तथा आरोपी चुन्नीलाल ने घायल गणेशाराम का मोबाइल भी छीन लिया।

 

24 वाहनों के खिलाफ काईवाई

लूणकरनसर. पुलिस ने राजमार्ग-15 पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई की। सीआइ ईश्वरानंद ने बताया कि राजमार्ग-१५ पर सघन चैकिंग अभियान के तहत 24 वाहनों के खिलाफ काईवाई करते हुए चालान काटे गए तथा जुर्माना वसूला गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.