चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सेगवा हाउसिंग बोर्ड से 2 अप्रैल को लापता हुए 57 वर्षीय ऑटो चालक अशोक कुमार शर्मा का शव शनिवार को सुबह महेश पुरम स्थित एक कुएं में मिला। सदर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने बताया कि ऑटो चालक की ऑटो चालक की सिर पर वार कर कुए में धक्का देकर हत्या की गई है। इस संबंध में दो नाबालिग को डिटेन किया गया है तथा एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक युवक को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी किराए पर ऑटो ले जाने के बहाने चालक को ले गए और महेश पुरम में सुनसान स्थान पर चालक को ऑटो से उतार दिया। इसके बाद उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसके सिर पर वार किया और कुएं में धक्का दे दिया। बाद में तीनों आरोपी ऑटो को बेचने के लिए भीलवाड़ा की तरफ रवाना हो गए। वहां मंगरोप थाना पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने पर तीनों को पकड़कर चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पुलिस पूछताछ में तीनों ने ऑटो चालक की हत्या करना स्वीकार कर लिया।





No comments:
Post a Comment