Breaking News
recent

आदर्श पीएचसी के अधीन यह उप स्वास्थ्य केंद्र रहता है बंद

मोदरा. सेरना स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग की अनदेखी का असर ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ा रहता है। ऐसे में लोगों को उपचार तक नसीब नहीं हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सेरना ग्राम पंचायत में एएनएम का स्थानान्तरण होने से ये हालात बने हैं। इधर, क्षेत्र में परिवहन के साधनों का अभाव होने से लोगों को चिकित्सालय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसवंतपुरा प्रभारी डॉ. दिलिपसिंह का कहना है कि एएनएम का पद रिक्त होने से समस्या आ रही है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टाफ नहीं होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए 35 किमी दूर भीनमाल व जालोर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सायला अस्पताल का निरीक्षण
सायला. उपखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का बुधवार को सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए चिकित्सकों और स्टाफ को निर्धारित गणवेश में रहने और ड्यूटी के दौरान अपने पास आईडी रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में दवाइयों सहित अन्य दस्तावेज का निरीक्षण कर निर्देश दिए। सीएमएचओ ने कर्मचारी रजिस्टर की जांच की तथा एक्सरे रूम, लेब आदि का निरीक्षण किया। इसी तरह सिराणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी सीएमएचओ ने निरीक्षण किया। डॉ . जितेन्द्र सोलंकी, रघुनंदन विश्नोई आदि मौजूद रहे।
दिक्कत हो रही है...
उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार नहीं मिल रहा है। कई बार यहां पर प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को लेकर पहुंचते हैं, लेकिन केन्द्र बंद बंद होने से लौटना पड़ता है।वहीं ये हालात दिक्कत भी पैदा करते हैं।
- विक्रमसिंह राव, प्रकाशदास संत, ग्रामीण
पद रिक्त चल रहा है...
यहां ग्राम पंचायत सेरणा के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लगी एएनएम का स्थानान्तरण माह मई से सांचौर ब्लॉक में हुआ है। मैंने इसके बारे में जसवंतपुरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को अगवत करवा दिया है। सेरणा में एएनएम का पद रिक्त है।
- डॉ. सुरेश कुमार विश्नोई, प्रभारी, प्राथमिक चिकित्सालय केन्द,्र धानसा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.