Breaking News
recent

इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज ने भारत-पाक पर बनाया ऐसा गाना, दिल छूने वाला ये वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच लगी नफरत की आग भी भड़का दिया है। इसी बीच एक रैप तेजी से वायरल हो रहा है। इस रैप को पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर बुशरा अंसारी ने तैयार किया है। जो काफी दिलचस्प है। ये वीडियो यूट्यूब् पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Bushra Ansari Asma Abbas

दरसअल, इस रैप के जरिए पाकिस्तानी कलाकारों ने दोनों मुल्क के लोगों से शांति की अपील की है। रैप को पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को 3 अप्रेल को पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक करीब 13 लाख लोग देख चुके हैं। इस रैप का टाइटल है, 'Humsaye maa jaye'.

Bushra Ansari Asma Abbas

रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो में बुशरा अंसारी के साथ आसमा अब्बास ने परफॉर्म किया है। वहीं इस रैप को नीलम अहमद बशीर ने लिखा है। इसमें दोनों कलाकारा अलग-अलग गानें पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं दिखाया गया है कि इसमें एक दीवार है जिसके एक तरफ हिंदुस्तान और दूसरी तरफ पाकिस्तान है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.