Breaking News
recent

तालाब में लग गई जलीय घास,दूषित हो रहा है पानी

जैसलमेर/रामदेवरा. गांव के रामसरोवर में जलीय घास पनपने व काई जमा होने के कारण पानी दूषित हो रहा है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि पूर्व में रामसरोवर में बारिश के दौरान पानी जमा होता था, जो कुछ माह बाद सूख जाता था। गत दो वर्ष पूर्व रामसरोवर को इन्दिरा गांधी नहर से जोड़ दिया गया। जिससे अब तालाब वर्षभर लबालब भरा रहता है। ेयहां आने वाले श्रद्धालु इसमें डुबकी लगाकर नहा रहे है, लेकिन लगातार स्थाई रूप से तालाब में जमा पानी के कारण उसमें हरी घास व काई जमने लगी है। इसके अलावा तालाब में जलीय घास पनपने के कारण पानी गंदा हो रहा है तथा दुषित भी होने लगा है। तालाब के पानी में गहराई में लगी घास के कारण इसमें डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के पांव फंस जाने व उनके डूबने की आशंका बढ गई है। यदि तालाब के पानी को बूस्टरों से खाली कर इसकी सफाई की जाती है, तो जलीय घास से छुटकारा मिल सकता है।

विभिन्न दलों का प्रशिक्षण शुरू
जैसलमेर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सोमवार को को डीआरडीए सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.बृजलाल मीणा द्वारा बताया कि यह प्रशिक्षण जिले में गठित विभन्न प्रकार के दल यथा व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, उडऩ दस्ते तथा स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो दर्शन दल, लेखंाकन दल, मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति, जिला व्यय अनुवीक्षण समिति, मदिरा अनुवीक्षण दल आदि का प्रशिक्षण दिया गया है है। दल के प्रभारी अधिकारी चंचल वर्मा ने वीडियो निगरानी दल को बताया कि उक्त दल में न्यूनतम एक अधिकारी, एक वीडियोग्राफर तथा एक वाहन तथा एक जनसभा में 1 से अधिक टीम भी हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनरायण मीणा ने पुलिस अधिकारियो को उक्त दल में कार्य करने की जानकारी दी तथा कोषाधिकारी सुशील भाटिया ने विचार व्यक्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.