Breaking News
recent

नारेबाजी कर जताया विरोध

गंगापुरसिटी . शहर के ट्रक यूनियन चौराहे के पास ठेकेदार की ओर से शराब की दुकान खोलने से गुस्साए सर्वसमाज के लोगों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर सरकार एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।


सोमवार को ट्रक यूनियन क्षेत्र के निवासी महिला-पुरुष एवं स्थानीय दुकानदारों ने समूह में मिनी सचिवालय पहुंचकर एसडीएम के समक्ष रोष जाहिर कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आबकारी विभाग के एक ठेकेदार की ओर से ट्रक यूनियन चौराहे के पास शराब की दुकान खोली जा रही है।

मुख्य चौराहा होने से यहां हमेशा स्कूली बच्चों एवं महिलाओंं की आवाजाही रहती है। साथ ही इसके आसपास १०० मीटर के दायरे में कई मंदिर एवं स्कूल हैं। चौराहे पर स्कूली बालक-बालिकाएं बस के इंतजार में खड़े होते है। शराब की दुकान खुलने से यहां हमेशा शराबियों का जमावड़ा हो जाएगा। इसके चलते महिलाओं एवं युवतियों के साथ अप्रिय घटना का अंदेशा रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शराब की दुकान को तुरंत बंद कराने की मांग की है। अन्यथा लोगों को आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में पिंकी शर्मा, बाबू, रमेश, गोलू, संजय, महेश सैनी, गोविन्द, बंटी सैनी, अजय सैनी, भंवरलाल, महीपाल गुर्जर, मदनमोहन, अन्शु, रामराज, अमरन्ती, सुनीता, सरोज एवं सुआ आदि ने शामिल रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.