Breaking News
recent

अफसर बेटे की शादी होगी, बान व शगुन जाएगा शहीद परिवारों को

-जिले के एक कर्मचारी नेता की अनूठी पहल, कार्डों पर छपवाया संदेश

कर्मचारियों व अधिकारियों के व्हाट्सअप पर सोमवार को विवाह के निमंत्रण का एक कार्ड आया। कार्ड था जिला कलक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल खडग़ावत के सीआरपीएफ में कार्यरत अफसर बेटे की शादी का।

भले ही यह कार्ड साधारण था लेकिन कार्ड पर लिखे एक संदेश ने कार्ड प्राप्त करने वाले हर कर्मचारी व अधिकारी को चौंका दिया। कार्ड में जो संदेश लिखा था उसे पढकर पुलवामा हमले में शहीद हुए परिवारों को अवश्य ही राहत मिली होगी। संदेश में लिखा था कि अफसर बेटे की शादी में शगुन व बान में आने वाला एक एक पैसा शहीद परिवारों को दिया जाएगा। पुलवामा हमला सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हुआ था जबकि इस अधिकारी का बेटा भी सीआरपीएफ में ही अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गोपाल खडग़ावत कर्मचारी नेता रहे है तथा उनका बेटा विकास खडग़ावत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है।

दहेज में लेंगे एक रुपया तथा नारियल
शादी के कार्ड में इतना बड़ा संदेश देने वाले गोपाल खडग़ावत ने शादी के कार्ड में लिखे संदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि अफसर बेटे की शादी में दहेज में बहू के अलावा एक रुपया व एक नारियल ही स्वीकार किया जाएगा। हालांकि इसके लिए बेटे के ससुराल वालों को मनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी लेकिन ससुराल वालों के सहयोग के चलते उन्हें ज्यादा दिक्कत नहंी आई। खडग़ावत ने बताया कि सीआरपीएफ में खुद का बेटा कार्यरत होने के कारण पुलवामा हमले में शहीद होने वाले परिवारों का दर्द उनसे ज्यादा कोई नहीं जान सकता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.