Breaking News
recent

हाइवे पर मवेशी के सामने आने से कार पलटी, एक मासूम की हुई दर्दनाक मौत, सात जने घायल

सोजत/पाली।
नेशनल हाइवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार के आगे मवेशी के आ जाने से कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही दो साल की बालिका की मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात जने घायल हो गए।

हादसे में यह हुए घायल
पुलिस ने बताया की चण्डावल निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रणछोड़ राम रेगर (35) अपने परिवार के साथ चण्डावल से सोजत आ रहे थे। इस दौरान बिलाडा मोड़ सरहद पर अचानक मवेशी के आ जाने से कार पलट गई। जिससे कार में सवार एक मासूम बालिका ख्याति (2) पुत्री सुनील की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि कर चालाक महेंद्र कुमार पुत्र रणछोड़ राम रेगर, सुनीता पत्नी विमलजी (40), वीरेंद्र कुमार पुत्र रनछोडराम (27), लक्षमी पत्नी महेंद्र कुमार (23), शैलेन्द्र पुत्र रनछोड़राम, योगिता पत्नी वीरेंद्र कुमार, निरमा पत्नी सुनील घायल हो गए। घायलों का सोजत हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.