जैसलमेर
स्वर्णनगरी में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बुधवार दोपहर शहर के शारदा पाड़ा क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े चोरों ने सेंध लगा ली।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के शारदा पाड़ा इलाके में नेमीचंद जैन के मकान के ताले दोपहर को टूटे हुए मिले। मकान मालिक नेमीचंद जैन घर से बाहर जोधपुर गए हुए हैं। मकान में काम करने वाली महिला जब मकान की साफ-सफाई का काम करने पहुंची तो मकान के सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को मामले की इत्तेला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
घर से कितना सामान चोरी हुआ है, चोर क्या लेकर गए हैं यह मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इन दिनों शहर में एक चोर गिरोह सक्रिय है जो सूने मकानों को निशाना बनाते हैं। दोपहर में मकान में चोरी की इस वारदात ने बता दिया कि चोरो के हौसले कितने बुलंद हैं।





No comments:
Post a Comment