Breaking News
recent

यहां बस नौकरी करते रहो, पगार की उम्मीद बेमानी

ब्यावर (अजमेर). ब्यावर नगर परिषद में करीब आठ माह पहले 139 सफाई कर्मचारियों को भर्ती किया गया। इनको आठ माह से वेतन का इंतजार है। हाल में परिषद ने मार्च माह की पगार का भुगतान किया है। अब भी सात माह के वेतन का भुगतान करना शेष है। इन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए हर माह करीब 18 लाख रुपए की आवश्यकता होती है। परिषद कोष में बजट की कमी के चलते इनका भुगतान बकाया चल रहा है। नगर परिषद मे 139 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई। परिषद कोष में राशि नहीं होने के कारण लम्बे समय से इनका भुगतान बकाया चल रहा था। होली व दीपावली पर इनके खाते में जरूर राशि डाली गई। मार्च माह का हाल में भुगतान किया गया है।

एक करोड़ की दरकार
सफाई कर्मचारियों के सात माह के बकाया वेतन का भुगतान करने के लिए करीब एक करोड से अधिक की राशि की आवश्यकता है। ऐसे में परिषद प्रशासन की ओर से बजट मिलने पर बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। अब मार्च माह के वेतन का भुगतान किया गया है। परिषद का प्रयास रहेगा कि अप्रेल से कर्मचारियों को नियमित रुप से भुगतान हो जाए।

राजस्व आय बढ़ाने का जतन
परिषद कोष में आय बढ़ाने को लेकर प्रशासन ने जतन शुरु किए है। इसके लिए परिषद की ओर से अलग-अलग मद से आय को लेकर प्रयास किए जा रहे है। सालों से परिषद की ओर से ऐसी कोई योजना तैयार नहीं की गई। जिससे की परिषद को स्थायी आय शुरु हो सके। जबकि परिषद की कई सम्पतिया बेकार पड़ी है। जिनका उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। न ही परिषद प्रशासन की ओर से इनकी सुध ली गई। वहीं नगर परिषद सभापति बबीता चौहान का कहना है कि नई भर्ती के सफाई कर्मचारियों को मार्च माह के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान भी बजट आने पर कर दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.