दौसा। Lok Sabha Election 2019 से पहले राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक और महवा विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हरिसिंह महवा के बेटे अजीत सिंह का कांग्रेस से निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
सविता मीणा की अनुशंसा पर निष्कासन रद्द
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि Dausa Lok Sabha Constituency से कांग्रेस उम्मीदवार सविता मीणा (Savita Meena) की अनुशंसा और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह का निष्कासन रद्द किया गया है।
पार्टी में वापसी पर क्या बोले पूर्व जिला प्रमुख
पार्टी में वापसी के बाद पूर्व जिला प्रमुख Ajeet Singh Mahwa ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दौसा से कांग्रेस उम्मीदवार सविता मीणा को महवा विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक वोटों से जीताकर भेजना मेरी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने अजीत सिंह को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे अजीत
अजीत सिंह की कांग्रेस में वापसी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। सोमवार को अजीत सिंह के निवास पर एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अजीत सिंह का साफा बंधवाकर स्वागत किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में अजीत सिंह ने महवा से पार्टी प्रत्याशी अजय बोहरा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में अजीत हार गए और तीसरे नंबर पर रहे। महवा विधानसभा से चुनाव में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले Om Prakash Hudla ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद डॉ Kirodi Lal Meena के भतीजे राजेंद्र मीणा रहे थे।





No comments:
Post a Comment