Breaking News
recent

श्वानों के हमले में हरिण घायल

जैसलमेर/रामदेवरा. क्षेत्र के विरमदेवरा गांव में तालाब के पास श्वानों के हमले में एक हरिण घायल हो गया। क्षेत्र केे विरमदेवरा गांव में स्थित तालाब पर बुधवार को एक हरिण पानी पीने के लिए आया। इस दौरान कुछ श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे हरिण घायल हो गया। यहां से गुजर रहे भंवरलाल ने श्वानों को भगाया तथा घायल हरिण को वन विभाग को सुपुर्द किया।
बाइक रपटने से एक घायल
फलसूण्ड. गांव से सोहनपुरा जाने वाले मार्ग पर एक बाइक रपट जाने से युवक घायल हो गया। प्रहलादनगर निवासी गोमाराम (24) अपनी बाइक से फलसूण्ड की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बाइक रपट गई तथा वह गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद उसे पोकरण रैफर कर दिया गया ।

बोलेरो कैम्पर व बाइक की भिड़ंत में दो घायल
नाचना. गांव में बुधवार को बोलेरो कैम्पर व बाइक की भिड़ंत में दो जने घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। स्थानीय निवासी भोमराज सुथार (45) पुत्र धनराज व उसका पुत्र चैनाराम (11) अपनी बाइक से बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मोड़ में सामने से आ रही एक बोलेरो कैम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनोंं जने घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.