अलवर. अलवर में एक बदमाश कोर्ट में पेश करते वक्त पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। पुलिस जैसे ही उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाई, वह पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। बुधवार को पुलिस अलवर कोर्ट में चोरी का आरोपी विक्की उर्फ विकास को रिमांड के लिए पेश करने के लिए लाई थी, तभी वह पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे लोगों की मदद से वापस धर दबोचा। बदमाश को कोतवाली में तैनात एसआई श्याम सुंदर और एससआई कैलाश लेकर आए थे। जैसे ही विकास पुलिस को धक्का देकर भागा, पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। वहां खड़े लागों ने तत्काल पुलिस की मदद की और आरोपी को जगन्नाथ मंदिर के पास देवी की गली से पकड़ लिया। बदमाश एक घर में घुस गया था, वहां से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया।
जेवरात चोरी व अन्य मामलों में था वांटेड
आरोपी विकास ने 23 जुलाई 2018 को अपने 4 साथियों के साथ मिलकर कमलेश कुमार खंडेलवाल के मकान में लाखों के जेवरात चोरी किए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं टोडाभीम थाना क्षेत्र के निवासी विकास उर्फ विक्की और हरिओम मीणा फरार थे। विकास को टोडाभीम के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। विकास को उप कारागृह हिण्डौनसिटी से अलवर लाया गया है। पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ विक्की मीणा शातिर चोर है। आरोपी के ऊपर चोरी व नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं।





No comments:
Post a Comment