Breaking News
recent

आग से बत्ती गुल, छात्राओं ने अंधेरे में काटी रात

कोटा. एमबीएस अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम व एएनएम हॉस्टल में शनिवार देर रात बिजली के पैनल बॉक्स में आग लग गई। आग लगने से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गार्ड व नर्सिंग छात्राओं ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग से गार्ड का हाथ झुलस गया। पैनल रूम में थैले में रखे गार्ड के 40 हजार रुपए जल गए। नर्सिंग छात्राओं ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे हॉस्टल की बिजली चली गई। इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड को दी। सुरक्षा गार्ड व छात्राओं ने कमरों की बिजली लाइन देखी, लेकिन पता नहीं चला। बाद में जब बाहर निकले तो पैनल रूम से धुआं उठता दिखा। जिसे खोलकर देखा तो पैनल बॉक्स में आग लगी थी। जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया।

परिचित की थी रकम
सुरक्षा गार्ड रामरतन ने बताया कि उसके पास किसी परिचित के ४० हजार रुपए रखे हुए थे। यह रकम पैनल बाक्स के नीचे ही थैले में रखी हुई थी। आग लगने से रुपए जलकर राख हो गए। थैले की आग बझाने के दौरान उसका हाथ भी झुलस गया।

हॉस्टल में नहीं है फायर उपकरण
छात्राओं ने बताया कि पैनल बॉक्स में आग लगने के बाद गनीमत रही है कि बिजली बंद होने से आग बुझ गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हॉस्टल में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र तक नहीं है। छात्राओं ने बताया कि सूचना के बावजूद अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने दूसरे दिन तक छात्राओं की ख्ैारखबर नहीं ली।

नहीं आया विद्युतकर्मी
छात्रा निकिता सैनी ने बताया कि रात दो बजे हॉस्टल की बिजली बंद होने पर अस्पताल में तैनात विद्युतकर्मी को फोन किया, लेकिन उसने साधन नहीं होना बताते हुए लेने आने की बात कही। उसके बाद अस्पताल में भी फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

2 घंटे अंधेरे में
करीब दो घंटे बाद विद्युतकर्मी आया और उसने साढ़े चार बजे बिजली चालू की। जब तक हॉस्टल की सभी छात्राएं अंधेरे में बाहर बैठी रही। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में जीएनएम की २५ व एएनएम की ३५ छात्राएं रहती है।
आग की सूचना नहीं दी

यह हॉस्टल सीएमएचओ के अधीन आता है। उनकी तरफ से कोई व्यवस्था करने की डिमांड आती है तो हम कर देते हैं। आग लगने की सूचना हमारे पास
नहीं आई। बाद में पता किया तब पता चली।
डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

हॉस्टल में आग लगने की सूचना नहीं मिली है। आपसे ही जानकारी मिली है। वहां तैनातकर्मी ने सिर्फ १५ मिनट आग की जानकारी दी है। अग्निशमन उपकरण भी नहीं है। इस पूरे मामले की कल जानकारी लेता हूं। लापरवाही पर जांच की जाएगी।
डॉ. बीएस तंवर, सीएमएचओ



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.