चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मुख्य बाजार, अस्पताल मार्ग सहित अन्य जगहों पर बुधवार को पंचायत प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर मार्ग पर लगे सब्जी के ठेलों को जब्त कर जुर्माना वसूला गया। मार्ग पर अतिक्रमण होने से आवगमन के साधनों व राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने कार्रवाई कर भविष्य के लिए पाबंद किया। सरपंच शीतल पहाडिय़ा ने बताया कि कस्बे में सब्जी मंडी होने बाद भी कुछ लोगों द्वारा मुख्य मार्गों में ठेले लगाकर मार्गों को अवरूद्ध कर रखा है। इससे यातायात व्यवस्था चरमराई हुई थी। बुधवार को थानाप्रभारी सोहन सिंह के नेतृत्व में पंचायत के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में कार्रवाई की। इसके साथ ही कंजर बस्ती में भी जेसीबी मशीन की सहायता से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पंचायत सचिव विजेंद्र सिंह, पटवारी उमेश व पुलिस प्रशासन के लोगों से समझाइश कर खुले शौचालयों को बंद करने तथा ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बहादुरी के लिए मीना का पुलिस पदक से सम्मान
गंगापुरसिटी . जिले की गंगापुरसिटी तहसील के गांव खेरली निवासी सीआरपीएफ में सहायक कमाडेंट विजय सिंह मीना को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सहायक कमांडेंट विजय सिंह मीना पुत्र रामचरन मीना निवासी गांव खेरली पोस्ट बैगलाई की वर्ष 2015 से 2018 तक कश्मीर के पुलवामा जिले के ट्रेल में तैनाती रही। मीना ने बताया कि 8 जुलाई 2016 को हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरान बानी के मारे जाने के बाद टे्रल में सबजार अहमद को हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बनाया गया। 26 मई 2017 को ट्रेल के सेम्हू गांव में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पूरे गांव को जवानों ने घेर लिया। इसके बाद आतंकवादियों ने गोली-बारी शुरू कर दी। विजय सिंह मीना ने 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया तथा भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।





No comments:
Post a Comment