Breaking News
recent

बच्चों ने पढ़ा मतदान का पाठ

सवाईमाधोपुर. निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 के अन्तर्गत बामनवास, खण्डार, गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर के विद्यालयों में शनिवार को बालसभाएं आयोजित की गईं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि इन बाल सभाओं में 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। लोकसभा आम चुनाव-2019 में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला निर्वाचन का शुभंकर शेरू ने शनिवार को जिले के विद्यालय में आयोजित बाल सभा में छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। शेरू के अपने संदेश में कहा कि 'विद्यालय में बाल सभा, कर दिया इक संदेश, सब नागरिक वोट करें, तभी बढ़ेगा देशÓ।


शेरू के संग सेल्फी
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले में लगातार स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किए जाने के क्रम में जिला मुख्यालय पर शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर प्रथम सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है। जहां पर आमजन शेरू के साथ सेल्फी ले सकते हैं। इसी प्रकार जिला कलेक्ट्रेट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय के पास और चौथा इन्दिरा मैदान में चल रहे सर्कस परिसर के समीप शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी ने बताया कि उक्त चारों स्थानों पर आमजन शेरू के संग सेल्फी ले सकते हैं। के संग सेल्फी प्वॉइंट पर शेरू आमजन में 29 अप्रैल को मतदान करने का आग्रह करने वाला संदेश प्रसारित कर रहा है। शेरू का संदेश है 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।Óस्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट पर सेल्फी ली।


मतदाताओं को किया जागरूक
सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित मानटाउन क्लब में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस नि:शक्तजन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सभा हुई। जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीना ने बताया कि इसमें वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। नि:शक्त मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसमें बाहर से आए पदाधिकारियों ने नि:शक्तजनों की समस्याएं सुनी।


शेरू के फोटो फ्रेम करेंगे वितरित
जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में निर्वाचन की पहचान बन चुके शुभंकर शेरू का फोटो फ्रेम वितरित करेंगे।


20 से 26 तक सतरंगी सप्ताह
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान मतदाताओं में जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत सम्पूर्ण जिले में 20 से 26 अप्रैल 2019 तक 'सतरंगी सप्ताहÓ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.