बड़ानयागांव. अशोकनगर के बाशिंदों को इस गर्मी के मौसम में दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । कस्बे में लगे सार्वजनिक नलकूप व कस्बे के लोगों के मकानों में लगे निजी नलकूपों पर विगत एक माह से भू जलस्तर में गिरावट होने से दूषित पानी आ रहा है। पेयजल के अन्य साधन नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत व जलदाय विभाग की ओर से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कस्बे के नवीन कुमार मंत्री, संदीप असावा, सौरभ कुमार भंडारी व नितेश लोहिया ने बताया कि नलकूपों से लाल रंग का मिट्टी युक्त दूषित पानी आ रहा है, जो छानने के बाद भी साफ नहीं हो पाता है।
-अशोकनगर में भू जलस्तर में गिरावट होने से नलकूपों से दूषित पानी निकलने की जानकारी नहीं मिली है। यहां पानी की टंकियों में नियमित जलापूर्ति करवा दी जाएगी। जरूरत पडऩे पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी।
घनश्याम कलवार, सहायक अभियंता जलदाय विभाग हिण्डोली





No comments:
Post a Comment