Breaking News
recent

केसरीसिंहपुर में आखिर आठ दिन बाद शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद

-पहले दिन पांच किसानों की सरसों खरीदी


कस्बे में एक अप्रेल से शुरू होने वाली सरसों और चना की समर्थन मूल्य पर खरीद आठ दिन बाद सोमवार को शुरू हो सकी। इसमें देरी की वजह पंजीकरण का मैसेज प्राप्त नही होना बताया जा रहा है।

मंडी में पिछले 15 दिन से सरसों की आवक हो रही है । सरकार की लेटलतीफी के चलते अब तक किसानों की हजारों क्विंटल सरसो कम दामो में बिक चुकी है। कई मंडियों में तो सरकारी खरीद एक अप्रेल को ही शुरू हो गई थी । लेकिन संदेश नही मिलने का कारण बताकर यहां खरीद शुरू नही करने से किसान सकते में थे। यहां केंद्र पर दो हजार से भी अधिक किसानों का पंजीकरण होने के वावजूद पंजीकरण का सन्देश प्राप्त नही हुआ था। इससे किसानों ने उच्चाधिकारियों के समक्ष रोष भी जताया । इस पर शुक्रवार को श्रीकरणपुर की एसडीएम रीना छिंपा ने खरीद केन्द्र का निरीक्षण कर सोमवार को हर हाल में खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे । जैसे ही क्षेत्र के पांच किसानों को खरीद के संदेश प्राप्त हुए सोमवार को यहां खरीद शुरू हो गई।
पहली बार 25 क्विंटल व बाद में शेष 15 क्विंटल खरीद होगी
खरीद एजेंसी क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक डॉ. नवल किशोर गर्ग ने बताया कि गांव दो वी के बलविंदर सैनी , दो एफएफ के गुरदेव सिंह, एक एन के कुलवीर सिंह , गांव 25 एफ गुलाबेवाला के मनमोहन सिंह व दो वी के जगदेव सिंह सहित 5 किसानों की सरसों खरीद की गई है। आदेशानुसार 25 क्विंटल के हिसाब से ही किसानों की सरसों खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि 40 किवंटल की खरीद के आदेश के तहत प्रथम चरण में 25 क्विंटल शेष 15 क्विंटल दुबारा पंजीकरण पर खरीद की जाएगी।
किया किसानों का माल्यार्पण
खरीद शुरू होने के अवसर पर उप तहसीलदार ओपी मीणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमात्मा सिंह, उपाध्यक्ष चिमन धूडिय़ा, नरेश बजाज, वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र ,संजय मित्तल आदि ने दो वी के किसान सतपाल सैनी ,बलविंदर सिंह आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.