Breaking News
recent

दिव्यांगों को मतदान के लिए मिलेगी वाहन की सुविधा

दौसा. निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव मेंं दिव्यांगजनों को सुगम मतदान की सुविधा मुहैया कराकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने पर जोर है। ऐसे में चलन नि:शक्तता एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगों को चिह्नित कर पोलिंग बूथ पर लाने के लिए वाहनों की सुविधा दी जाएगी।

 

 


जानकारी के अनुसार जिले में करीब सवा 17 लाख मतदाता है। इसमें 9 लाख 7 हजार पुरुष एवं 8 लाख साढ़े 9 हजार महिला मतदाता है। इसमें करीब 7 हजार दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इसमें से चलन नि:शक्तता एवं दृष्टिबाधित मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी। इस प्रकार के मतदाताओं के चिह्निकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग की ओर से जिले में करीब 60 वाहनों की व्यवस्था करने की योजना है।

 

इसके लिए कार्मिकों को लगाने एवं अन्य तैयारियां की जा रही है। हालांकि इन मतदाताओं की संख्या के हिसाब से कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है। वहीं दिव्यांगजनों को मतदान में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पोलिंग बूथों पर वॉलियंटर भी लगाए जाएंगे।

 


चला रहे मतदाता जागरूकता अभियान


जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आमजन को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को मतदान कराने पर विशेष प्रयास किए जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम के दौरान ऐसे मतदाताओं का सम्मान कर प्रेरित किया जा रहा है। (दौसा ग्रामीण)

 

 

इनका कहना है...


निर्वाचन विभाग की ओर से चलन नि:शक्तता एवं दृष्टिबाधित मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लाने के लिए वाहनोंं की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
डॉ. गोरधनलाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, दौसा

 

विशेष योग्यजन मतदाताओं का किया सम्मान


सिकंदरा. मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्वीप टीम सिकराय ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सराय मोहल्ले में सिकराय एसडीएम हरिताभ आदित्य व विकास अधिकारी राजेश मीना ने विशेष योग्ययजन मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। एसडीओ ने कहा कि 6 मई को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। लोकतंत्र में एक एक वोट का महत्व होता है। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

 

 

कार्यक्रम में ..मौको आगो रे वोटो को, नई नई लूगड़ी ने ओढ़ आपा वोट देबान चाला,..सहित विभिन्न संगीतों ने सबका मन मोह लिया। शिक्षक कवि महेश कुमार टेलर की ओजमय कविताएं सुनकर मतदाता गदगद हो गए। कार्यक्रम को पंचायत प्रसार अधिकारी के.के. मुद्गल ने संचलन किया। स्वीप टीम प्रभारी प्रेम प्रकाश उमरवाल ने बताया कि 6 मई को प्रत्येक मतदाता की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

आई टी सेल द्रारा सी विजिल एप की जानकारी दी गई। एसडीएम हरिताभ आदित्य व विकास अधिकारी राजेश मीना सहित अन्य अधिकारियों ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। सरपंच अमरसिंह कसाना, सीडीपीओ संदीप शारदा, शिवकुमार भट्ट, रायसिंह गुर्जर, सचिव बाबूलाल गुर्जर, महिला पर्यवेक्षक निर्मला गौतम, सुरेश कुमार, ज्ञान सिंह गुर्जर, हंसराम गुर्जर, प्रोग्रामर पूरणमल, बन्नालाल सैनी आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.