Breaking News
recent

'द कपिल शर्मा' के शो में आने से खुली इस भोजपुरी एक्ट्रेस की किस्मत, मिल रहे हैं कई बड़े ऑफर्स

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर हाल ही में भोजपुरी स्टार्स की पूरी सजी थी। कपिल के शो 'द कपिल शर्मा' पर रानी चटर्जी, दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दूबे, खेसारी लाल यादव बतौर गेस्ट पहुंचे थे। सभी ने शो के दौरान खूब मस्ती की थी। वहीं शो पर आने की वजह से एक स्टार को काफी फायदा मिला और उन्हें कई ऑफर मिलने शुरू हो गए।

Rani Chatterjee

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस Rani Chatterjee की। कपिल के शो में आने के बाद रानी को काफी फायदा मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्हें छोटे पर्दे से और कई वेब सीरीज के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने खुलासा किया है, 'लोग अब उन्हें फोन करके बंधाइयां दे रहे हैं। साथ ही टीवी की दुनिया से भी कई ऑफर आ चुके हैं।'

Rani Chatterjee

हालांकि एक्ट्रेस ने अभी इस बात का रानी चटर्जी ( Bhojpuri Actress Rani Chatterjee ) ने ये नहीं बताया है कि उन्हें टीवी जगत से किस तरह के रोल का ऑफर मिला है। लेकिन उन्होंने बताया है कि उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन से निमंत्रण भी मिला है। आपको बता दें कि रानी भोपजुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.