Breaking News
recent

घर बदलने की वजह से राहुल द्रविड़ को हुआ बड़ा नुकसान, खो दिया ये अधिकार

बेंगलुरु। देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और हर मतदाता से ये अपील की जा रही है कि हर कोई अपना वोट जरुर डाले। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे राहुल द्रविड़

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ कर्नाटक के रहने वाले हैं और कर्नाटक में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है, लेकिन राहुल द्रविड़ इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि हाल ही में द्रविड़ ने अपना घर बदला है, जिसके बाद उनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया था। द्रविड़ अब जो नई जगह गए हैं, वहां पर वो अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा नहीं पाए हैं। यही वजह है कि वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

राहुत करते हैं वोट डालने की अपील

आपको बता दें कि कर्नाटक में जगह-जगह राहुल के पोस्टर दिख जाएंगे। इन पोस्टरों के माध्यम से राहुल अपील करते हुए दिखते हैं कि ‘लोकतंत्र की जीत के लिए मतदान करें’, लेकिन इस साल चुनाव में राहुल अपने ही मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

इंदिरानगर से राहुल द्रविड़ ने किया शिफ्ट

आपको बता दें कि जब वह इंदिरानगर के आवास से दूसरी जगह शिफ्ट हुए तो उन्होंने इंदिरानगर से वोट हटवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनका वोट पुरानी जगह से हटा दिया गया था, अब जहां द्रविड़ रह रहे हैं वहां पर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन नहीं कर पाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.