Breaking News
recent

चीन करने जा रहा BRI की दूसरी बैठक, 100 से अधिक देश होंगे शामिल

नई दिल्ली। चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव ( BRI ) की दूसरी बैठक में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इसमें करीब 40 देशों की सरकार के नेता भी शामिल हो रहे हैं। चीन ने पहली बीआरआई बैठक 2017 में की थी। यह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सबसे पसंदीदा परियोजना है।


चीन के निवेश देंगे बढ़ावा

इस परियोजना का मकसद दुनियाभर में चीन के निवेश से बुनियादी परियोजनाओं का विकास कर चीन के प्रभुत्व का विस्तार करना है। भारत ने पहली बीआरआई बैठक का बहिष्कार किया था। इसकी वजह चीन की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना का विवादास्पद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरना है।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने हाल ही में चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में दूसरी बीआरआई बैठक का भी बहिष्कार करने की बात कही थी। चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेइची ने सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि 40 देशों की सरकारों के नेताओं समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दूसरी बीआरआई बैठक में शामिल होंगे।

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.