Breaking News
recent

EPL: टॉटेनहम हॉटस्पर ने मैनचेस्टर सिटी को कड़े मुकाबले में दी शिकस्त

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के यूरोपीय चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले लेग के एक रोमांचक मैच में टॉटेनहम हॉटस्पर टीम ने मैनचेस्टर सिटी टीम को बेहद कड़े मुकाबले में हरा दिया। हॉटस्पर ने सिटी को 1-0 के अंतर से शिकस्त दी।

हाल ही में बनकर तैयार हुए हॉटस्पर के अपने स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। हॉटस्पर के लिए मैच का एकमात्र गोल साउथ कोरिया के फारवर्ड सोन ह्यूंग-मिन ने किया।

हैरी केन को मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर-

इस मैच के दौरान मेजबान टीम के स्टार स्ट्राइकर और इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन को चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।

मैच के पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टॉटेनहम ने पहले मिनट से ही पेप गॉर्डियोला की टीम के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई।

मेजबान टीम ने पहले हाफ में बॉल पोजेशन कम रखा। उसे बड़ा झटका तब लगा जब 18 गज के बॉक्स में गेंद डिफेंडर डैनी रोज के हाथों से लग गई और रेफरी ने सिटी को पेनल्टी दी।

हालांकि, टॉटेनहम के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने सर्जियो अगुएरो के प्रयास पर शानदार बचाव किया और अपनी टीम को मुकाबले में पिछड़ने से बचा लिया।

दोनों टीमों ने इसके बाद, एक-दूसरे के गोल पर कई बार अटैक किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी सिटी ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण रखा।

मेजबान टीम को केन के चोटिल से बड़ा झटका लगा और मुख्य कोच मॉरिसिया पोचेटिनो ने ब्राजील के खिलाड़ी लुकास मोरुआ को मौका दिया।

मोरुआ हालांकि, कुछ खास नहीं कर पाए और विपक्षी टीम के बॉक्स के पास मिले मौकों फायदा नहीं उठाया। मैच के 78वें मिनट में सोन ने बॉक्स में गेंद पर शानदार नियंत्रण दिखाया और अकेले अपने दम पर गोल करते हुए टॉटेनहम को बढ़त दिला दी।

सिटी ने अंतिम 10 मिनटों में कई बार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दोनों टीमों के बीच दूसरे लेग का मैच 18 अप्रैल को खेला जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.