Breaking News
recent

बैंक FD नहीं बल्कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें 1500 का निवेश, हर महीने 5700 रुपए इनकम की गारंटी

नई दिल्ली। आप अपने भविष्य के लिए बचत करते हैं। इसके लिए आप फिक्सड डिपॉजिट, कई सारी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। लेकिन अगर आपको कई बार एकमुश्त पैसे की बजाय ऐसी जरुरत होती है कि हर महीने एक निश्चित रकम आपके खाते में आए। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है तो आप उसकी सुरक्षा के साथ-साथ उससे हर महीने निश्चित कमाई भी करना चाहते है तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम बेस्ट साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें अच्छे रिटर्न के साथ साथ हर महीने एक निश्चित रकम की गारंटी होती है। तो आइए जानते हैं क्या है ये पोस्ट ऑफिस की स्कीम और इसे कैसे खुलवा सकते हैं।

1500 रुपए से खुलवा सकते हैं खाता

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप केवल 1500 रुपए से इस स्कीम की शुरुआत कर सकते हैं। स्कीम की मियाद पूरी होने पर आपको आपके पूरे पैसे तो मिलेंगे ही। साथ ही यह भी सुविधा रहेगी कि अगर आप स्कीम को हर 5 साल बाद उसी खाते के जरिए जब तक चाह आगे बढ़ा सकते हैं। यानी इस अकाउंट से आपके लिए रेग्युलर इनकम की गारंटी सुनिश्चित हो सकती है।

हर महीने ऐसे मिलेगा 5700 रुपए

इस स्कीम में 7.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। सालाना मिलने वाले ब्याज को अगर साल भर में बांट दिया जाए तो वह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है। मान लिजिए कि ज्वॉइंट अकाउंट के जरिए आपने 9 लाख रुपए जमा किए हैं तो आपको हर महीने करीब 5776 रुपए मिलेंगे। 5776 रुपए तो आपको हर महीने मिलेंगे ही, आपका 9 लाख रुपए मेच्योरिटी पीरियड के बाद बोनस जोड़कर वापस मिल जाएगा।

कौन खुलवा सकता है खाता

इस स्कीम को कोई भी शुरू कर सकता है और आपकी जमा-पूंजी हमेशा सुरक्षित रहती है। खास बात यह है कि बैंक एफडी की तुलना में इस स्कीम में आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। स्कीम के तहत हर महीने एक निश्चित आय आपको होती रहती है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.