Breaking News
recent

Govinda in ajmer: अजमेर में उमड़े गोविंदा के fans, राजा बाबू भी हुए खुश

अजमेर.

फिल्म अभिनेता गोविन्दा का रोड शो शुरू हो गया है। वेकांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में रोड शो के माध्यम से प्रचार करने पहुंचे हैं। गोविंदा मुंबई से सांसद भी रह चुके हैँ।

फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविन्दा जीसीए चौराहे पर पहुंच गए हैं। यहां से उनका रोड शुरू हो गया है। अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ राजा साइकिल चौराहे पर संपन्न होगा। गोविंदा कई बार अजमेर आ चुके हैं। वे 2004 में मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने मौजूदा वक्त उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को हराया था।

राजा बाबू का क्रेज

राजा बाबू और चीची के नाम से मशहूर गोविंदा का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। वे अपनी डांसिंग स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। गोविंदा के गाने मैं से मीना सीना साकी से..., राजा बाबू..., चलो इश्क लड़ाएं..., खेत गए बाबा...,

 

शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

अजमेर संसदीय सीट पर 29 अप्रेल को मतदान होगा, वहीं 27 अप्रेल की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनावी रैलियां, सभा, कार्यक्रम पर विराम लग जाएगा। 28 अप्रेल को प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.