Breaking News
recent

Happy Birthday Sachin: सचिन-सौरव के सामने सिद्धू पर तान दी बंदूक, जानें- उसके बाद क्या हुआ (Part-3)

नई दिल्ली। बात उस समय की है जब भारतीय टीम 1996 वर्ल्ड कप में भाग लेकर इंग्लैंड दौरे पर गई थी। हालांकि वर्ल्ड कप की तरह ही इंग्लैंड दौरा भी टीम के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ था। इंग्लैंड दौरे पर टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ मेजबान टीम ने 1-0 से जीतने में सफलता हासिल की थी। सीरीज़ का पहला मैच इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता था तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच ड्रॉ रहा था।

यह भी पढ़ेंः

Happy Birthday Sachin: पहले दौरे के समय धर्मसंकट में फंस गए थे सचिन ,भाई अजीत ने की थी मदद (Part-1)

Happy Birthday Sachin: सचिन ने 30 साल पहले ही खेल लिया था टी-20 मैच, 18 गेंदों में ठोके थे 53 रन (Part-2)

बहरहाल ये तो हुई सीरीज़ की बात, इसी दौरे के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला हुआ था जिसे याद करके सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) , सौरव गांगुली और वर्तमान में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू तीनों सहम उठते हैं।

इस दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और नवजोत सिंह सिद्धू लंदन में ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। तभी कुछ युवक जो कि शराब के नशे में पूरी तरह से धुत थे ट्रेन पर चढ़े। पहले तो ये युवक सौरव और नवजोत पर भद्दे-भद्दे इशारे करने लगे। जल्द ही उन लोगों की हरकत अगले स्तर पर पहुंच गई। उन लोगों ने नवजोत पर बियर कैन फेंक दी।

इसके बाद तो बात और बिगड़ गई। नवजोत जो कि काफी गरम स्वभाव के हैं उन लोगों से हाथापाई के लिए तैयार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करवाया। इसके बाद उन लोगों में से एक ने नवजोत ने बंदूक तान दी। सचिन-सौरव यह देख हक्के-बक्के रह गए।

अगले स्टेशन पर वह युवक ट्रेन से उतर गए। तब कहीं जाकर तीनों की जान में जान आई और तीनों ने चैन की सांस ली। यह मामला याद कर आज भले ही ये तीनों खिलाड़ी हंसते हों लेकिन उस समय इन तीनों की क्या स्थिति रही होगी हम समझ सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.