Breaking News
recent

Happy Cheti chand : जगह-जगह स्वागत, कलश यात्रा में उमड़ा समाज

बाड़मेर. स्थानीय पूज्य झूलेलाल मंदिर स्टेशन रोड में शुक्रवार को आयोलाल झूलेलाल सेवा समिति की ओर से चेटीचण्ड महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा को चित्रासिंह व प्रजापति ब्रह्मकुमारी की बबीता बहन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कलश यात्रा स्टेशन रोड, मल्लीनाथ मार्केट, गांधीचौक, सदर बाजार, प्रतापजी की प्रोल होते हुए मंदिर में विसर्जित हुई। यात्रा का शहर भर में पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के जयघोष लगाकर माहौल को धर्ममय कर दिया। इस दौरान सिंघी छैज पर युवक-युवतियां थिरकते नजर आए।

इस मौके पर पवन राजवानी, तरूण बालवानी, भगवानदास आसवानी, गुलाबचन्द खूबचन्दानी, राजू सायानी, सोनू खेमाणी, भगवानदास ठारवानी, राजू तनसुखानी, रवि सेवकानी, विजय लालवानी आदि उपस्थित रहे।

दोपहर में आम लंगर का आयोजन हुआ। शाम को प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं रात को होजमालो में दीपक एण्ड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

आज होंगे ये कार्यक्रम

महोत्सव में शनिवार को सुबह 9 बजे ध्वाजारोहण के साथ मेले का आगाज होगा। 10 बजे दुपहिया वाहन रैली, 12 बजे आदर्श स्टेडियम में भगवान झूलेलाल क्रिकेट ट्रॉफ ी, एक बजे आम लंगर, शाम 5 बजे मंदिर में पजड़ा, आरती एवं पल्लव व शाम 6 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.