बूंदी. लोक सभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को संभागीय आयुक्त एलएन सोनी तथा महानिरीक्षक पुलिस विपिन कुमार पांडे ने विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। संभागीय आयुक्त ने कहा हर चुनाव नया होता है। उसमें कुछ खासियत होती हैं इसलिए इससे जुड़े कार्मिक इस चुनाव को भी हल्के में ना लें और नए चुनाव की भांति पूरी गंभीरता और पूरे मनोयोग से दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्व निभाए। उन्होंने बूंदी जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए उनकी सराहना की और इसके लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पानी एवं छाया के माकूल इंतजाम हो मतदान के दौरान संपूर्ण शांति व्यवस्था बनी रहे तथा अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह सुनिश्चित किया जाए। सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें तथा क्रिटिकल मतदान केंद्रों एवं भय ग्रस्त क्षेत्रों में नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आईजी विपिन पांडे ने कहा कि पुलिस बल मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले और शांतिपूर्ण मतदान को सुनिश्चित कराएं। मतदाताओं के विश्वास जगाएं ताकि कोई भी मतदाता भी ग्रस्त ना रहे।





No comments:
Post a Comment