Breaking News
recent

अलवर की बेटी ने किया कमाल, IAS परीक्षा में पूरे देश मे प्राप्त की 18वीं रैंक, रोशन किया जिले का नाम

अलवर. अलवर जिले के नीमराणा के कुतीना गांव की रिशिता गुप्ता ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 की परीक्षा में 18वीं रैंक प्राप्त कर गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। रिशिता के प्रशासनिक सेवा में चयन होने का समाचार सुनते ही गांव में ख़ुशी छा गई और ग्रामीणों ने बधाई दी। रिशिता गुप्ता ने पत्रिका को बताया कि शिक्षा व आईएएस परीक्षा तैयारी में दादा महावीर प्रसाद गुप्ता, पिता प्रेम कुमार गुप्ता, माता सीमा गुप्ता सहित परिजन व गुरुजनों का भरपूर सहयोग रहा। रिशिता गुप्ता ने स्कूली शिक्षा महाराणा अग्रसेन आदर्श पब्लिक स्कूल दिल्ली से व किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली विश्विद्यालय से बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने बताया कि मैं सदैव अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करुंगी और विशेषकर पिछड़े और जरूरतमंद लोंगों का पूरा ध्यान रखूंगी।

आइएएस बनना ही लक्ष्य

रिशिता गुप्ता ने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। अब उनका सिविल सर्विस में चयन हुआ है तो वे बेहद ज्यादा खुश हंै।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.