Breaking News
recent

मुंबई नहीं गुरुग्राम में वोट डालेंगे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर किया वोटर ID कार्ड

नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त चुनावी माहौल है और नेताओं से लेकर मतदाता हर कोई चुनाव को लेकर उत्साहित है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है और विराट कोहली इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। रविवार को विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपना वोटर आईडी कार्ड साझा किया है।

12 मई को गुरुग्राम में वोट डालेंगे विराट कोहली

वोटर आईडी कार्ड शेयर करते हुए 30 साल के विराट कोहली ने लिखा है कि 12 मई को गुरुग्राम में वोट डालने के लिए तैयार हूं, क्या आप भी तैयार हैं। आपको बता दें कि विराट के वोटर आईडी पर उनकी निजी जानकारियां हैं। आईडी कार्ड पर उनके पिता का नाम और उनका पता दिख रहा है।

Virat Kohli I Card

पहले मुंबई से वोट डालने की आई थी खबरें

बता दें कि विराट कोहली का वोट गुरुग्राम में है। कुछ साल पहले ही वह दिल्ली से गुरुग्राम (हरियाणा) शिफ्ट हो गए थे। हालांकि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बाद से वह मुंबई में रहने लगे हैं। पहले यही माना जा रहा था कि विराट दिल्ली से वोट नहीं डाल पाएंगे, क्योंकी ऐसी खबरें आई थीं कि वो मुंबई से अपना वोट डाल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली अनुष्का के साथ मुंबई से ही वोट डालना चाहते थे, लेकिन उन्हें 30 मार्च तक आवेदन करना था, लेकिन निर्धारित अवधि के दौरान वह औपचारिकता पूरी नहीं कर पाए।

पीएम मोदी ने की थी वोट डालने की अपील

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विराट कोहली से मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील कर चुके हैं। इसके साथ ही कोहली के वोट डालने को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया था। बीते 13 मार्च को पीएम मोदी ने विराट से वोट डालने की भी अपील की थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.