नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने ईंधन बकाया का भुगतान नहीं मिलने की वजह से नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को शुक्रवार से ईंधन की आपूर्ति रोक दी। सूत्रों ने बताया कि आईओसीएल ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ईंधन आपूर्ति रोक दी है। इस बारे में निजी क्षेत्र की एयरलाइन को भेजे सवाल का जवाब नहीं मिल पाया।
SBI ने लिया अपने हाथों में
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ ऋण पुनर्गठन योजना के तहत जेट एयरवेज के प्रबंधन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने जा रहा है। एयरलाइन ने 26 विमानों के बेड़े के साथ अपनी उड़ानों की संख्या में भारी कटौती की है।
1,500 करोड़ रुपए का डाला जाएगा आपात कोष
जेट एयरवेज के निदेशक मंडल ने 25 मार्च को एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ की निपटान योजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत बैंकों ने एयरलाइन में 1,500 करोड़ रुपए का आपात कोष डालने की बात कही थी। हालांकि, अभी तक एयरलाइन को यह कोष नहीं मिला है।
( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.





No comments:
Post a Comment