चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने खेल के लिए जानी जा रही है तो वहीं चेन्नई के फैंस भी अपने नेक कामों के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई ने टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की थी।
- मैच खत्म होने के बाद चेन्नई के फैन्स मैदान पर बने रहे और उन्होंने पूरे मैदान को साफ किया। चेन्नई के फैन्स ने मैच खत्म होने के बाद पूरे स्टेडियम में साफ-सफाई की और इस दौरान 10 किलो से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा किया। इन क्रिकेट फैंस के हौंसले को सीएसके के बल्लेबाज सुरेश रैना ने सलाम किया।
- सुरेश रैन ने बाद में इस फैन्स ग्रुप से जुड़ गए। सुरेश रैना की बात से प्रभावित हो कर इस ग्रुप से खुद को उनके साथ ट्वीटर पर जोड़ा। रैना ने सभी लोगों की फोटो को ट्विटर पर शेयर किया और सभी को प्रोत्साहित किया।
- व्हिसल पोडू की सेना नाम के ग्रुप ने मैच के दौरान अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में चीयर-अप किया उसके बाद इन प्रसंशको ने भीड़ के साथ मैदान को नहीं छोड़ा और टीम की जीत के बाद स्टैंड को साफ करने और पीछे छूटे सभी कचरों को इकठ्ठा करने का फैसला किया।
- आपको बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का शानदारा प्रदर्शन लगातारा जारी है। हाल ही में पंजाब को मात देकर चेन्नई ने टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की थी। चेन्नई ने पंजाब को 22 रनों से शिकस्त दी थी।
So proud to see #WhistlePoduArmy joining hands for #Cleanliness campaign! Post our last match, they collected over 10 kilos of garbage at the stadium.
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 7, 2019
Are you striving for a #CleanIndia? all you gotta do is post pictures/videos of cleaning your area using: #DontBeMeanKeepItClean pic.twitter.com/Gjyzvv8t6X





No comments:
Post a Comment