चेन्नई। आईपीएल में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्ल इलेवन पंजाब के बीच मैच था। भले ही चेन्नई ने ये मैच 22 रन से जीत लिया था, लेकिन एक समय पर किंग्स इलेवन पंजाब जीत की तरफ बढ़ रही थी। पंजाब को 12 गेंदों में 39 रन चाहिए थे और सरफराज खान अच्छी बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दीपक चाहर ने अपने एक ओवर में लगातार दो गेंद नो बॉल फेंकी।
- स्लोअर वन फेंकने के चक्कर में चहर ये गलती कर बैठे, जिसके बाद धोनी ने दीपक चाहर की क्लास लगाई। ये वाकया तो हर किसी ने कैमरे पर देखा था, लेकिन धोनी आखिरी चाहर से कहा क्या? ये नहीं पता चल पाया था।
चाहर से धोनी ने कही थी ये बात
अब दीपक चाहर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि धोनी ने उनके पास आकर क्या कहा। दीपक चाहर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया है कि धोनी भाई ने मुझे आकर समझाया और मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। चाहर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "धोनी भाई भी मेरे पास आए और उन्होंने मुझे गले लगाकर कहा 'वेल डन'।' उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मैंने दो खराब गेंदें फेंकी थीं, लेकिन जल्दी ही मैंने वापसी कर ली। चाहर ने कहा, 'उन्होंने टूर्नमेंट में मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुझे खुशी है कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।'
चाहर ने 19वें ओवर में फेंकी थी दो फुल टॉस बॉल
आपको बता दें कि धोनी ने 19वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी चाहर को सौंपी थी, लेकिन चाहर ने पहली ही गेंद किंग्स के बल्लेबाज सरफराज खान को कमर से ऊपर फुल टॉस फेंकी। सरफराज ने उस पर चौका लगाया। अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और अगली गेंद के लिए फ्री-हिट का इशारा किया। चाहर ने अगली गेंद पर वही गलती दोहराई। स्लो गेंद फेंकने के चक्कर में वह फुल टॉस फेंक गए।
मैदान पर लगा धोनी ने किया गुस्सा
इसके बाद धोनी ने आकर खुद चाहर को समझाया। उस समय धोनी का एंग्री फेस देख, यही लगा था कि वो चाहर को लताड़ रहे हैं। इसके बाद वह पटरी पर लौट आए। चाहर की अगली ही गेंद यॉर्कर थी। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को बोल्ड कर दिया। चाहर ने इस ओवर में 13 रन दिए और 1 विकेट लिया।
MS Dhoni schooling deepak chahar for his back to back no balls #CSKvKXIP #IPL2019 pic.twitter.com/PvaktmA6Ju
— Muniraj V (@IamMuniraju) April 7, 2019





No comments:
Post a Comment