मुकेश हिंगड़/उदयपुर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की 22 अप्रेल की सभा के जरिए भाजपा आदिवासी कार्ड खेलने के साथ ही मेवाड़ में अपनी प्रतिष्ठा बचाने की जुगत करेगी। शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित सभा को लेकर भाजपा की तैयारियां जारी है। शहर के मतदाताओं के अलावा इसमें उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों, राजसमंद, बांसवाड़ा व डूंगरपुर के आदिवासी मतदाताओं को रिझाने की कोशिश होगी। विशेष फोकस उदयपुर के साथ ही राजसमंद को लेकर है, जहां पहली बार जयपुर राजघराने की दीया कुमारी (Diya Kumari) को मौका दिया गया है।
भाजपा ने इसमें अधिकाधिक भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उदयपुर की आठों विधानसभा ओर राजसमंद की चारों विधानसभा क्षेत्रों, चित्तौडगढ़़ लोकसभा के अलावा बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भी लोग आएंगे। पार्टी एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद कर रही है। भाजपा ने सभी विधानसभा ओर मंडलवार पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने के टारगेट भी दे दिए हैं। गांधी ग्राउंड में हालांकि लोगों के बैठने की क्षमता कम है लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि ग्राउंड पूरा भरने के बाद बाहर भी भारी भीड़ नजर आएगी। इधर, एसपीजी की टीम ने ग्राउंड को निगरानी में ले लिया है। मंच पर वीआईपी की बैठक तथा डोम व्यवस्था अब एसपीजी के निर्देशन में चल रही है।
मंच पर ये रहेंगे मौजूद
मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मीणा, राजसमंद प्रत्याशी दीया कुमारी समेत चुनिंदा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे।
इस तरह आएंगे-जाएंगे प्रधानमंत्री
मोदी 22 अप्रेल को 3.40 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से उदयपुर के डबोक स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 04.05 बजे रेलवे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड में बनाए गए अस्थाई हेलीपेड पर पहुंचेंगे तथा वहां से 4.15 बजे जनसभा स्थल गांधी ग्राण्उड पहुंचेंगे। यहां आम सभा को संबोधित कर 5.10 बजे हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिए डबोक हवाई अड्डे पहुंचकर 5.35 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जोधपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।





No comments:
Post a Comment