Breaking News
recent

Lok Sabha Election 2019 : बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर रोचक हुआ मतदान, बायतु-गुड़ामालानी ने जैसलमेर-शिव को पीछे छोड़ा

बाड़मेर।

Rajasthan Lok Sabha Election 2019 के पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व का आगाज हुआ। राजस्थान में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक 67.02 प्रतिशत रहा। लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता देखी गई।

 

वहीं, राजस्थान की 25 सीटों में सबसे चर्चित सीट बनी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र पर मतदान रोचक हुआ। इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मानवेन्द्र सिंह ( manvendra singh ) और बीजेपी के कैलाश चौधरी ( kailash choudhary ) के बीच मुकाबला है।

 

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभाएं आती हैं। इन विधानसभाओं जैसलमेर, शिव, बायतु, बाड़मेर, पचपदरा, सिवाना, गुड़ामालानी, चौहटन शामिल हैं। ऐसे में बायतु-गुड़ामालानी ने मतदान में जैसलमेर-शिव को पीछे छोड़ दिया।

 

बाड़मेर की विधानसभाओं में शाम 6 बजे तक वोटिंग प्रतिशत ( Barmer Lok Sabha Election Live )

जैसलमेर - 72.92
शिव - 75.00
बाड़मेर - 74.00
बायतु - 78.02
पचपदरा - 68.93
सिवाना - 60.88
गुड़ामालानी - 76.47
चोहटन - 77.62

live update

मतदाताओं में भी वोटिंग के प्रति खास उत्साह देखा गया। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 70.72 प्रतिशत मतदान हुआ। साथ ही दोपहर में वोट प्रतिशत का आंकड़ा अन्य लोकसभा सीटों से ज्यादा रहा। हालांकि शाम होते-होते बांसवाड़ा में 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

 

 

वहीं, जिले में प्रचंड गर्मी के बीच मतदान के उत्साह के आगे गर्मी हारने लगी है। दोपहर के 1 से 3 बजे का समय जब गर्मी पूरी परवान पर थी यहां करीब 1 लाख 90 हजार लोग मतदान करने को खड़े थे। दोपहर एक बजे तक लोकसभा का वोट प्रतिशत 51 था जो अगले दो घंटे में 61.62 प्रतिशत हुआ है। यहां आश्चर्य की बात यह भी रही कि सुबह 7 से 9 बजे तक जब सवेरे की ठण्डक थी मतदान 13 प्रतिशत ही हुआ था।

 

 

बता दें कि राजस्थान में प्रथम चरण में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट पर मतदान हुआ। पूरे राजस्थान में 67 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.