Breaking News
recent

loksabha election 2019: अजमेर पर सबकी निगाहें, उपचुनाव में हुआ था उलटफेर

अजमेर.

लोकसभा चुनाव के दौरान अजमेर पर सबकी निगाहें रहेंगी। अजमेर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस और भाजपा के लिए सबसे अहम है। यह वो सीट है, जहां उप चुनाव में बड़ा उलटफेर हो चुका है।

लोकसभा के 2014 में हुए चुनाव में तत्कालीन जलदाय मंत्री सांवरलाल जाट भाजपा के प्रत्याथी। उनका मुकाबला मौजूदा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (तब केंद्रीय मंत्री) से हुआ। सांवरलाल ने पायलट को करीब 1 लाख 70 हजार से ज्यादा वोट से करारी शिकस्त दी। बाद में सांवरलाल मोदी सरकार में गंगा सफाई और जल संसाधन राज्यमंत्री भी बने। दुर्भाग्य से सांवरलाल जाट का अगस्त 2017 में निधन हो गया।

उपचुनाव में पलटी बाजी
अजमेर सीट के लिए जनवरी 2018 में उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने मौजूद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को मैदान में उतारा। जबकि भाजपा ने सांवरलाल के पुत्र रामस्वरूप लाम्बा (अभी विधायक) को टिकट दिया। डॉ. शर्मा ने रामस्वरूप को करीब 80 हजार वोट से हराकर बाजी पलट दी। वे पिछले विधानसभा चुनाव में केकड़ी से विधायक बनने तक अजमेर के सांसद थे।

अजमेर ने दिए दो केंद्रीय मंत्री
अजमेर ने दो केंद्रीय मंत्री दिए हैं। इनमें सचिन पायलट यूपीए सरकार में कॉरपॉरेट मामलात मंत्री रहे थे। जबकि सांवरलाल जाट मोदी सरकार में गंगा सफाई और जल संसाधन राज्यमंत्री थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.