Breaking News
recent

दुनिया के टॉप एप मेकर्स में MP का जय

बुरहानपुर. बुरहानपुर का एक छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने जा रही डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह समिट 1 से 8 जून तक सेन होसे में होगी। एपल कंपनी प्रतिवर्ष सेनहोसे अमेरिका में वल्र्डवाइड डेवेलपर कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसमें दुनिया भर के विश्वस्तरीय डेवलपर्स को एप्पल इंजिनियरों के साथ मिलने और मूल्यवान कार्यशालाओं और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट भाग लेने का मौका मिलता है। इसमें मेक्रोविजन एकेडमी के छात्र जय मोरेश्वर फिरके भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगा। इसका संपूर्ण खर्च एपल कंपनी ही वहन करेगी। वे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स जो एप स्टोर पर नए एप्स डालते हंै उन्हीं श्रेष्ठतम लोगों को बुलाया जाता है। संपूर्ण वर्ष के लिए एप्पल डेवलपमेंट प्रोग्राम की फ्री मेंबरशिप दी जाती है। छात्र जय ने संवर्धिता वास्तविकता पर एप बनाया है, जिस कारण वह चयनित हुआ है। इसमें सबसे खास बात यह है कि 1987 से यह समिट आरंभ हुई है तब से 32 साल में यह पहला मौका है कि किसी स्कूल से विद्यार्थी चयनित होकर इस समिट में भाग ले रहा है। इस उपलब्धि पर संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने छात्र का स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.