Breaking News
recent

PatrikaNews@6PM: प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने से लेकर सिद्धू के विवादित बयान तक इस घंटे की 5 बड़ी ख़बरें

1. प्रियंका गांधी को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान

  • कहा-वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं प्रियंका गांधी
  • जनता बदलाव चाह रही: रॉबर्ट वाड्रा
  • प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ेगी या नहीं अंतिम फैसला पार्टी करेगी: वाड्रा
  • हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया है पार्टी महासचिव
  • लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका देश भर में कर रही हैं रैलियां
  • प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की कांग्रेस ने नहीं की आधिकारिक घोषणा
  • 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से भरेंगे नामांकन

2. शत्रुघ्न सिन्हा के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की राजनीति में एंट्री

  • पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में हुईं शामिल
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह को दे सकती हैं चुनौती
  • डिंपल यादव ने पूनम को दिलाई पार्टी की सदस्यता
  • कई दिनों से सपा शत्रुघ्न सिन्हा से बनाए हुई थी संपर्क
  • हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP छोड़कर थामा था कांग्रेस का हाथ
  • शॉटगन बिहार की पटना साहिब सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं मैदान में

3. धर्म के आधार पर वोट डालने की अपील से मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू

  • चुनाव आयोग से शिकायत करेगी भाजपा
  • मायावती , आजम खान और योगी के बाद अब सिद्धू का विवादित बयान
  • मुस्लिमों से की धर्म के आधार पर वोट डालने की अपील
  • बिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे नवजोत सिंह सिद्धू
  • कहा-एकजुट होकर महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में डालें वोट
  • सिक्सर मारो और मोदी को बाउंड्री से पार कर दो: नवजोत सिंह सिद्धू
  • सिद्धू कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता तारिक अनवर के लिए मांग रहे थे वोट

4. जम्मूः नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मोहम्मद अशरफ भट्ट के घर ग्रेनेड से हमला

  • हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
  • जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं
  • हर दिन कहीं न कहीं आतंकियों द्वारा अशांति फैलाई जा रही है
  • मंगलवार को आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता के घर को निशाना बनाया
  • मोहम्मद अशरफ भट्ट के घर पर ग्रेनेड से हमला किया
  • पुलिसः ग्रेनेड घर के बाहरी एरिया में फटा है, इसलिए किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
  • घटना से अफरातफरी मची और इलाके में सर्च ऑपरेशन किया गया शुरू

5. राहुल गांधी के खिलाफ पटना कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे सुशील मोदी

  • 'सारे मोदी चोर' वाले बयान पर सियासी सरगर्मी तेज
  • 13 अप्रैल को राहुल गांधी ने कहा था, 'सारे मोदी चोर हैं'
  • यह बयान देना राहुल गांधी को अब महंगा पड़ गया है
  • बिहार के डिप्टी सीएम मोदी ने राहुल के खिलाफ केस करने का ऐलान किया
  • मोदी ने कहा कि राहुल ने जो कहा है वह एक तरह से क्राइम है
  • राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि नीरव, ललित और नरेंद्र मोदी, ये सारे मोदी चोर हैं
  • इससे पहले भी राहुल गांधी के खिलाफ चौकीदार चोर है कमेंट पर सुप्रीम कोर्ट जवाब मांग चुका है

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.