पिण्डवाड़ा. पिण्डवाड़ा-ब्यावर फोरलेन पर एक कार पलट गई जिससे हैड कांस्टेबल व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कार के आगे अचानक एक युवक आने से संतुलन बिगड़ गया और पांच पलटी खा गई।
जानकारी अनुसार के पुलिस लाइन में कार्यरत हैड कांस्टेबल नारायणलाल निवासी रामपुरा मुल्जिम छोडऩे आबूरोड गए थे। लौटते समय झाड़ोली के समीप एक युवक अचानक कार के आगे आ गया जिससे कार असंतुलित होकर पलट गई। नारायणलाल व कार चालक प्रभुराम पुत्र नारायणलाल गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से पिण्डवाड़ा सार्वजनिक चिकित्सालय लाए जहां प्राथमिक उपचार कर रैफर किया गया।
गायत्री मंदिर में चोरी
सरूपगंज. मीणावास में स्थित गायत्री माता मंदिर का रात को चोरों ने ताला तोड़कर पांच तोला चांदी के दो हार व दानपात्र से पांच हजार रुपए चुरा लिए। गायत्री आश्रम के अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया तो दानपात्र श्मशान घाट के पास मिला। जानकारी के अनुसार मीणावास स्थित गायत्री माता के मंदिर में रात को अज्ञात चोरो ने मंदिर का ताला तोड़ दिया। सुबह मंदिर का पुजारी पूजा करने के लिए पहुंचा तो उसे वहां पर मंदिर का मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। जिस पर उसने गायत्री आश्रम के अध्यक्ष को सूचना दी। चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए और कैमरों को घूमा दिया।
देसी शराब बरामद
सरूपगंज. थाना पुलिस नितौड़ा सरहद में एक व्यक्ति के कब्जे से 43 पव्वे देसी शराब बरामद की। थाना प्रभारी शिवराजसिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल कमला ने गश्त के दौरान नितौड़ा गांव में लाला पुत्र प्रभा भील के कब्जे से देसी शराब के 43 पव्वे बरामद किए।
48 पव्वे जब्त
भटाणा. भटाणा पुलिस ने गश्त के दौरान मेथीपुरा के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब जब्त कर पकड़ा। चौकी प्रभारी सुराराम ने बताया कि कांस्टेबल धर्मसिंह व बनवारी लाल ने बस स्टैण्ड पर छगनलाल को देशी शराब के 48 पव्वे बिना लाइसेंस परिवहन पर पकड़ा।





No comments:
Post a Comment