मुम्बई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीज़न के लिए नीलामी प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी है। पीकेएल का खिताब तीन बार अपने नाम करने वाली पटना पाइरेट्स टीम ने अगले सीज़न के लिए अपने खेले में मजबूत करते हुए डिफेंडर नीरज कुमार को अपने दल में शामिल किया। पटना ने नीरज को 44.75 लाख रुपए कर अपने साथ जोड़ा।
अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो विकास काले को हरियाणा स्टीलर्स ने 34.25 लाख और अजीत को तमिल थलाइवाज ने 32 लाख रुपए में खरीदा। नीरज दूसरे दिन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। नीरज ने अपने खेल से फ्रेंचाइजियों को काफी प्रभावित किया है। उन्हें खरीदने के लिए सभी फ्रेंचाइजियों में अच्छी खासी होड़ देखने को मिली।
पीकेएल की नीलामी में पहले दिन सोमवार को सिद्धार्थ देसाई और नीतिन तोमर को भारी भरकम राशि मिली थी। दोनों को एक करोड़ रुपए से अधिक मिले थे। बीते सीजन में स्टीलर्स के साथ 1.51 करोड़ रुपए में करार करने वाले मोनू गोयत इस साल 93 लाख रुपए की बोली ही हासिल कर सके।
नीलामी में दूसरे दिन डिफेंडरों के लिए सबसे पहले बोली लगी और इस क्रम में तेलुगू टाइटंस ने सी. अरून को 10 लाख रुपए में खरीदा। इसी तरह बंगाल वॉरियर्स ने धमेंद्र सिंह को 10 लाख, यू मुम्बा ने हरेंद्र कुमार को 10 लाख, बंगाल वॉरियर्स ने अमित को 17.5 लाख, बेंगलुरू बुल्स ने राजू लाल चौधरी को 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
आगे चलकर बेंगलुरू बुल्स ने संदीप को 10, पुनेरी पल्टन ने दीपक यादव, सागर बी. को 10, बंगाल ने विजिन और अविनाश को 10 और हरियाणा ने विक्रम खंडोला को 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
खेल समाचार (Sports News)से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App.





No comments:
Post a Comment