Breaking News
recent

अमित शाह आज झारखंड और ओडिशा में करेंगे तूफानी प्रचार, PM मोदी यूपी में करेंगे रैली

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2019 के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं, जबकि जबकि चार चरणों के लिए मतदान कराया जाना अभी शेष है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को झारखंड और ओडिशा में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 10.30 बजे झारखंड के पलामू में रैली कर पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कन्नौज, हरदोई और सीतापुर में रैली करेंगे।

 

अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम—

  • सुबह 10.30 बजे, जनसभा
    डाल्टनगंज, पलामू, झारखंड
  • दोपहर 1.30 बजे, रैली
    मयूरभंज, ओडिशा
  • शाम 3.30 बजे, जनसभा
    जजपुर, ओडिशा

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले पार्टी समेत एनडीए नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एनडीए नेताओं से लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं, पीएम मोदी के नामांकन के लिए भाजपा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता वाराणसी पहुंचे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम—
    सुबह 11 बजे, जनसभा
    स्थान— कन्नोज
  • दोपहर 12.30 बजे, जनसभा
    स्थान— हरदोई
  • दोपहर 2.05 बजे, जनसभा
    स्थान— सीतापुर

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.