Breaking News
recent

Sikar Bride Kidnap Case : देहरादून में मिली सीकर से अपहरण हुई दुल्हन, पुलिस को चार दिन बाद मिली बड़ी सफलता

सीकर।

सीकर के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से अपह्म्त दुल्हन हंसा कंवर ( sikar bride kidnap Case ) को पुलिस ने देहरादून से दस्तयाब ( Bride Found In Dehradun ) कर लिया है। पिछले चार दिनों से राजपूत समाज दुल्हन को लाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। पिछले दो दिनों से सीकर में तनाव का माहौल बना हुआ था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी राजपूत समाज के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस दुल्हन को सीकर लेकर आएगी।

सीकर में दिनभर बना रहा तनावपूर्ण माहौल

धोद के नागवा गांव में दुल्हन अपहरण मामले को लेकर शहर में दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट आवास के सामने धरने पर बैैठे राजपूत समाज के लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के उग्र होने की आशंका के चलते शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया, वहीं दोपहर बाद विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आवास को घेरने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेरा बनाकर रोका लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने लिए पुलिस के जवान पूरे अलर्ट मोड पर थे। जिससे एकबारगी तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर व अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं सडक़ पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। दोपहर बाद जयपुर रेंज के आईजी एस सेंगाथिर सीकर पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। आईजी के आश्वान के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.