सीकर।
सीकर जिले के धोद कस्बे के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मामले में सर्व समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कल से सीकर बंद Sikar Close का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मामले में जांच अधिकारी को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज वीर तेजा सेना सहित विभिन्न संगठनों के लोग आज कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए थे। जहां लोगों ने पहले तो कलक्ट्रेट के सामने रास्ता जाम करने की कोशिश की, बाद में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यहां सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दुल्हन अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मामले में जांच अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए एक घंटे में जांच से हटाने की मांग भी की। लेकिन, कई दौर की वार्ता के बाद भी जब मांग नहीं मानी गई तो प्रदर्शनकारियों ने सीकर बंद की घोषणा कर दी। दरअसल पुलिस प्रशासन पूरी जांच की वीडियोग्राफी के साथ एएसपी की निगरानी में जांच की बात कह रहा था, तो प्रदर्शनकारी जांच अधिकारी को हटाने से कम पर नहीं मान रहे थे। ऐसे में घोषणा के मुताबिक अब सर्व समाज की ओर से कल से सीकर अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा।
sikar bride Kidnap Latest Update :
sikar bride kidnap Case में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, कल से सीकर बंद की चेतावनी
दुल्हन अपहरण मामले में नया मोड़: जांच में पक्षपात का आरोप, लोगों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन
Sikar Bride Kidnap Case : आरोपी अंकित की कल कोर्ट में पेशी, दुल्हन के बयानों पर टिकी पुलिस की जांच





No comments:
Post a Comment