Breaking News
recent

SIROHI उधार सामान खरीदा, अनुदान नहीं आने से शिक्षक चिंतित, जिले के पांच संस्कृत स्कूलों पर संकट

भरत कुमार प्रजापत
सिरोही. जिले के पांच संस्कृत स्कूलों को इस साल स्कूल फेसिलिटी ग्रांट (एसएफजी) का पैसा नहीं मिले से शिक्षक चिंतित हैं। शिक्षकों ने बताया कि हर साल मार्च से पहले अनुदान मिल जाता था। इससे स्कूली सामग्री, रंग-रोगन, मरम्मत कार्य आदि होते हंै लेकिन इस बार मार्च समाप्त हो गया है लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि हर साल उधार सामान खरीद लेते हैं लेकिन ग्रांट नहीं मिलने से पांचों स्कूलों में संकट हो गया है। जिले में चार प्रवेशिका और एक वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय संचालित है। सामान्य शिक्षा विभाग के स्कूलों को बजट मिल गया है और उन्होंने खर्च भी कर दिया है। वलदरा, नागाणी, उमरणी, बावली गांव में दसवीं व झाड़ोली में 12वीं तक स्कूल संचालित हैं। आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण स्कूलों की स्थिति खराब होती जा रही है।

इन्होंने बताया...
इस साल अनुदान नहीं मिलने से परेशान हैं। बाजार में उधारी चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।
नंदलाल शर्मा, वलदरा, संस्कृत स्कूल, सिरोही
.....
इस बार 217 स्कूलों का ही पैसा आया था। जिन स्कूलों को एसएफजी का पैसा नहीं मिला है इसके लिए उच्च अधिकारियों को मांग पत्र भेज दिया है। आते ही शीघ्र दे दिया जाएगा।
- अमरसिंह, एडीपीसीओ, समग्र शिक्षा विभाग, सिरोही



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.