सिरोही. यहां एक मकान में सोमवार रात एक स्कूली छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी। छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट में धोखा और ब्लैकमेल करने की बात कही गई है। लिखा है कि 'एक लड़का मुझे ब्लैकमेल करता है, उसे मत छोडऩा। अब मैं थक गई हूं।...सॉरी पापा।Ó
कोतवाली थाना प्रभारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि सिरोही निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा थी। मृतका के पास कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें उसने एक लड़के के भरोसा तोडऩे का जिक्र करते हुए दूसरे लड़के की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मरने की बात कही है। इधर, घटना के बाद परिजन व समाज के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने समझाइश कर शव कब्जे में लेकर समाजसेवी प्रकाश प्रजापति के सहयोग से सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
यह लिखा सुसाइड नोट में....
मृतका के कमरे से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि राजेश ने मेरा भरोसा तोड़ दिया। मुझे धोखा दिया। मुझे नहीं पता था कि तुम मुझे इस तरह धोखा दोगे। थैक्स मुझे धोखा देने के लिए, थैक्स मुझे अपने मम्मी-पापा से जुदा करने के लिए, थैंक्स मेरी लाइफ ओवर करने के लिए...इस सबके लिए थैंक यू। पर पापा इसमें गलती राजेश की नहीं है। इसके फ्रेन्ड महिपाल की है जो सांचौर का है। हर बात पर मुझे ब्लैकमेल करता है। इसलिए सजा भी महिपाल को मिलनी चाहिए। राजेश को नहीं। क्यों कि राजेश महिपाल से डरता है। उसके अंडर में काम करता है। राजेश ने बोला कि बात मत कर तेरे पापा को पता चल जाएगा। इसलिए पापा राजेश की कोई गलती नहीं है। गलती मेरी है। दिस इज माई लाइफ। राजेश को कुछ नहीं करोगे। पुलिस केस भी करते हो तो महिपाल पर करना। क्यों कि आज मरने पर मुझे मजबूर किया है। सबसे बड़ी बात कि मैं खुद अपनी लाइफ से थक गई हूं। सॉरी पापा...राजेश को कुछ नहीं करोगे..जो करना है महिपाल को करना। राजेश की गलती नहीं है। राजेश को कुछ नहीं होना चाहिए। बाय मिस यूं पापा एंड मम्मी..आई लव यूं। (छात्रा नाबालिग होने से उसकी पहचान छुपाई गई है।)





No comments:
Post a Comment